जहानाबाद, फरवरी 24 -- जनता दरबार में एसपी ने ऑन स्पॉट कई मामलों का किया निपटरा अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी के द्वारा जनता दरबार लगाकर जनता की फरियाद सुनी गयी। पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में 26 फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन पुलिस अधीक्षक को दिया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनता की समस्या सुनने के बाद संबंधित समस्या को संबंधित पदाधिकारी को त्वरित निष्पादन करने का भी निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा कई मामलों को ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया एवं अन्य मामले को संबंधित पुलिस पदाधिकारी को शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य है जनता की समस्याओं का समाधान वहीं पर प्राथमिकता के साथ करना है। इसलिए जो भी जनता दरबार में समस्या आता है उसका निष...