सिमडेगा, जून 7 -- बानो, प्रतिनिधि। विधायक सुदीप गुडिया ने शनिवार को प्रखंड के कानारोवा बागरुपटा गांव में बैठक की। बैठक में ग्रामीणों ने विधायक को क्षेत्र में पानी बिजली और सड़क की समस्या से अवगत कराया। मौके पर विधायक ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विस कृषि बहुल क्षेत्र है और कृषि के क्षेत्र में बेहतर काम करना है और रोज़गार उपलब्ध कराते हुए किसानों की आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने की बात कही। उन्होंने समस्त ग्रामीणों को अपने अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति गंभीर होने की बात कही। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिल लुगुन, तनवीर हुसैन, अमित डांग, राहिल समड, पासकल लुगुन, ख्रिस्तोफर सिदरिया, सलन बागे, विकास मग़हिया आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.