मेरठ, दिसम्बर 9 -- मवाना। एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने एसआईआर फार्मों का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि कार्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। कहा कि शेष कार्य को प्राथमिकता के आधार पर बीएलओ पूरा करें। कहा कि मतदाता सूची में बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण है और उन्हें अपने कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। बैठक में तहसीलदार निरंकार सिंह, नायब तहसीलदार अंकित, ईओ राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...