गाजीपुर, दिसम्बर 15 -- गाजीपुर। कचहरी स्थित नगर पालिका कार्यालय में सोमवार को एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान सदर एसडीएम रवीश गुप्ता ने कहा कि नगर क्षेत्र में जिन बूथों पर मतदाता सूची में मतदाताओं की जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है, वहां मैपिंग का कार्य लंबित है। ऐसे सभी बूथों पर प्राथमिकता के आधार पर मैपिंग कार्य पूरा कराया जाए। उन्होंने बताया कि जिन बूथों पर "नो मैपिंग" का प्रतिशत अधिक है, वहां सही जानकारी जुटाकर इस प्रतिशत को कम किया जाए और पुनः मैपिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिन बूथों पर एसआईआर का कार्य धीमी गति से चल रहा है, वहां संबंधित वार्ड सभासदों के सहयोग से बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के माध्यम से कार्य में तेजी लाई जाए। बैठक में नायब तहसीलदार, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, ई...