अमरोहा, जून 21 -- जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के संयोजन में शुक्रवार को क्षेत्र के गांव सिहाली गोसाई में आर्य ताराचंद की वैदिक वाटिका में पौधरोपण कर वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। भीष्म आर्य एवं हेतराम सागर ने बताया कि प्राण वायु की उपलब्धता के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। वातावरण की शुद्धता के लिए यज्ञ आयोजन की आवश्यक्ता पर जोर दिया। कहा कि वेद ही प्रकृति, अध्यात्म एवं विज्ञान के साथ मानव के सामजस्य को बताते हैं। सनातन धर्म के इन ग्रंथों को पढ़ने से ही संसार का कल्याण होगा। छत्रपाल आर्य व जाह्नवी आर्या यज्ञ के मुख्य यजमान रहे। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य मेनपाल ने यज्ञ संपन्न कराया। आर्या विदुषी मनोरूपा अग्रवाल ने विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों के जरिए किए जा रहे भगवान शिव के अपमान पर आपत्ति जताई। यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा की आर्य समाजी पृष्ठ भूमि को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.