बदायूं, फरवरी 15 -- बिल्सी। नगर की दुर्गा कॉलोनी में नवनिर्मित नर्मदेश्वर महाराज मंदिर में शनिवार को शिव परिवार, राम दरबार एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। इसके बाद देव प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रविवार को सभी देव प्रतिमाओं को मंदिर में स्थापित किया जाएगा। सोमवार को भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर मुन्ना सिंह चौहान, दीपक चौहान, रंजीत सिंह चौहान, जयप्रकाश ओझा, बागीश गुप्ता, रोहित चौहान अनुराग चौहान, हरिओम शर्मा, पप्पू सिंह उर्फ हिटलर सिंह, राहुल वाष्र्णेय, मुकेश प्रजापति, राजू शर्मा, रेनू सिंह, कृष्णा ओझा, भानुमति देवी, दानवती देवी, अमरदीप माहेश्वरी, प्रदीप महेश्वरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...