शामली, मई 5 -- धार्मिक अनुष्ठानो के बीच देव प्रतिमाओं की बैड़ बाजों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई।नगर परिक्रमा के पश्चात मन्दिर मे मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। शोभा यात्रा का स्थान स्थान पर नागरिको ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । नगर की सरस्वती बिहार कालोनी में स्थित शिव मंदिर में विगत छ दिन से देव प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान प. देवेन्द्र शर्मा, प. हरिओम शर्मा के सानिध्य मे विद्वान पड़ितो द्वारा कराया जा रहा था। रविवार को श्री राम दरबार, लक्ष्मी नारायण भगवान, माँ भगवती की प्रतिमाओं को काधार्मिक अनुष्ठानो के बीच शोभा यात्रा निकाल नगर परिक्रमा की गई। शोभा यात्रा चरथावल बस स्टैंड, आश्रम पंचतीर्थी, दिल्ली सहारनपुर रोड़, शामली बस स्टैंड से होती हुई शिव मन्दिर पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा मे श्रद्धालु नर नारी धार्मिक नारे लगाते हुये चल...