सहारनपुर, मई 29 -- नानौता नगर की बालाजी विहार कॉलोनी में नवनिर्मित मंदिर में भगवान की मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा से पूर्व कॉलोनीवासियों ने भव्य कलश यात्रा निकाली। नगर के सहारनपुर रोड स्थित बालाजी विहार कॉलोनी में नवनिर्मित मंदिर में बालाजी महाराज, शिव परिवार, श्री राम दरबार, माता लक्ष्मी जी तथा भगवान गणेश जी की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। कार्यक्रम से पूर्व कॉलोनीवासियों ने गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। जिसमें 51 महिलाओं द्वारा अपने सर पर कलश रखकर यात्रा मंदिर से शुरू कर दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे से होते हुए गंगोह रोड स्थित शिव मंदिर तक गई। जहां से वापस मंदिर जी पर पहुंचकर यात्रा सम्पन्न हुई। मंदिर पर कलश यात्रा पहुंचने के बाद हवन-पूजन किया गया। भगवान सिंह, योगराज तनेजा, हार्दिक तनेजा, नवीन त्यागी, सतीश फौजी, सोनू राणा, दीपक चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.