लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- कस्बे के सर्राफा बाजार के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे मूर्तियों प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चौथे दिन मूर्तियों को मंदिर भ्रमण कराया गया। इस दौरान हैरतअंगेज करतबों तथा बाहरी कलाकारों की झांकियों की लोगों में खूब चर्चा रही। शनिवार सुबह आचार्य सोनेलाल मिश्र और उत्तम मिश्र ने नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में मुख्य यजमान राहुल सोनी से पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद मंदिर में स्थापित की जाने वाली मूर्तियों को कस्बे के मंदिरों का भ्रमण कराया गया। मूर्तियों को यहां के काली माता मंदिर, छावनी के संकटहरण मंदिर, भेड़ौरा के गौरी बाबा मंदिर तथा बाल्मीकि मंदिर होते हुए दुर्गा माता ले जाया गया। वहां से वापस नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्तियों को विराजमान किया गया। इनकी प्राण प्रतिष्ठा रविवार को की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.