कोडरमा, मई 21 -- कोडरमा। ताराटांड़ स्थित पंचदेव हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन कई कार्यक्रम हुए। आध्यात्मिक वातावरण में श्रद्धा और भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिली। श्रीराम कथा के मधुर प्रवचन में कथा वाचक अयोध्या से आए बाल व्यास प्रज्ञा शुक्ल (प्रसून जी) ने भक्तों को जीवन के सच्चे मार्ग की ओर प्रेरित किया।कथावाचक ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे राजा परीक्षित ने शुकदेव से मृत्यु समीप होने पर मोक्ष का उपाय पूछा था, उसी तरह आज भी मानव को अपने श्वास-श्वास में परमात्मा का स्मरण करना चाहिए। मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया। इस आयोजन को सफल बनाने में नरेंद्र कुमार सिन्हा, सुरेश सिंह, सुधीर सेठ, शंभू वर्मा, मंटू वर्मा, भोला सिंह, विजय वर्मा, करू यादव, गुड्डू चंद्रवंशी, मिलन शाहबादी, मुकेश कुमार, संतोष कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.