गिरडीह, अप्रैल 16 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के टेंगराखुर्द में 29 अप्रैल से 9 मई तक आयोजित श्रीश्री 1008 मां पार्वती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर मंगलवार को यज्ञ स्थल पर ध्वजारोहण किया गया। मंदिर प्रांगण में वाराणसी से आये आचार्य लव पांडेय एवं मुख्य यजमान सह यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद महतो ने पत्नी सहित पूजन कार्यक्रम किया। इस दौरान टेंगराखुर्द, परसाटांड़, कानाडीह, जोबाबेड़ा, बहरोडिया, लाकरगढ़ा गांव में ध्वजा के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भ्रमण किया और सभी यज्ञ की सफलता हेतु संकल्प लिया। यह महायज्ञ चित्रकुट से आए महंत स्वामी सीताराम शरण महाराज के मार्गदर्शन में होगा। उन्होंने कहा कि यज्ञ शब्द यज व धातु से सिद्ध होता है। इसका अर्थ है देव पूजा, दान एवं संगतिकरण। संसार के सभी श्रेष्ठकर्म यज्ञ कहे जाते हैं। यज्ञ को अग्निहोत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.