आरा, फरवरी 2 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के सिन्हा बाजार स्थित भगवान शंकर, श्री काली और संकटमोचन मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य जल यात्रा निकाली गई। इस ऐतिहासिक जल यात्रा में लाल व पीले परिधान में सजे-धजे हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जल यात्रा की शुरुआत मंदिर प्रांगण से हुई। यात्रा हाथी, घोड़ा, ऊंट और गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव की परिक्रमा कर लगभग सात किलोमीटर की पैदल यात्रा के बाद ऐतिहासिक सिन्हा गंगा नदी घाट तक पहुंची। वहां सुप्रसिद्ध आचार्यों की ओर से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश में गंगाजल भरा गया, जिसे श्रद्धालु जयकारों के साथ मंदिर परिसर में वापस लेकर आए। पूरे मार्ग में भक्ति, आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हर-हर महादेव और जय माता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.