धनबाद, मई 9 -- पंचेत। लायकडीह फुटबॉल ग्राउंड स्थित श्री हनुमान मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा पर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। माथे पर कलश लेकर महिलाएं बराकर नदी पहुंची। जहां मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरकर मंदिर में स्थापित किया गया। शुक्रवार को हनुमान जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा व शनिवार को पूर्णाहुति होगी। पंडित राजेश पांडेय के देखरेख में अनुष्ठान हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...