लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- भीखमपुर, संवाददाता क्षेत्र के गांव देवआपुर में नव निर्वाचित भगवान शिव प्रतिमा की स्थापना के लिए गांजे बाजे के साथ धूमधाम से भगवान शिव की बारात निकाली गई। बारात क्षेत्र के मंदिरों में पूजा-अर्चना कर टेढ़े नाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना किया गया। क्षेत्र के गांव देवआपुर में‌ नव निर्मित मंदिर में भगवान शिव व माता पार्वती नंदी भगवान गणेश, कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापना के लिए पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 7 फरवरी शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ किया जा रहा है। आचार्य बृजेश शुक्ला, पंडित पवन अवस्थी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के गाजे बाजे के साथ शिव बारात निकाली। आकर्षक झांकी में दर्जनों ट्रेक्टर ट्राली के साथ बारात लालपुर, कस्बा भीखमपुर होते हुए टेढ़े नाथ धाम मंदिर पहुंची। टेढ़े नाथ धाम मंदिर में आचार्यों ने पूजा-अर...