गिरडीह, फरवरी 14 -- प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा भगवान भोलेनाथ के जयकारे से माहौल हुआ भक्तिमय गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह के न्यू बरगंडा टीडी सिंह गली में स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक विशाल कलश यात्रा शनिवार को निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं एवं पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। इस दौरान भगवान भोलेनाथ के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सिहोडीह नया पुल उसरी नदी पहुंची। यहां विधिवत तरीके से कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचे और कलश स्थापन किया गया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। वहीं आकर्षक ढोल-नगाड़ों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.