मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरजी गांव स्थित नवनिर्मित मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने बाइक जुलूस निकाला। नगर समेत पंचायत के विभिन्न मार्गों से जय श्रीराम, हर हर महादेव और बजरंग बली के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंचे। इस दौरान हनुमानजी की भव्य प्रतिमा को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर रोशन सिंह, आचार्य सुरेश मिश्र, राहुल कुमार सर्राफ, अमित कुमार सिंह, रंजीत गुप्ता, मुन्ना साह, चंदन शर्मा, शिवनाथ ठाकुर, दीनबंधु सिंह, बालेश्वर ठाकुर, पुनीत साह, पुनीत महतो आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.