सिद्धार्थ, मई 26 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डुमरियागंज क्षेत्र के मल्हवार गांव में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसको लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल श्रद्धालुओं ने भारतभारी स्थित भरत कुंड सरोवर पहुंचकर कलश में जल भरा और वापस कार्यक्रम स्थल पर आकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई। इस दौरान जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा शुभारंभ होने से पूर्व गांव की महिलाएं हाथों में कलश को लेकर कार्यक्रम स्थल पर दोपहर बाद दो बजे एकत्रित हुईं। यहां से स्वामी आलोकानंद शास्त्री के नेतृत्व में डीजे पर बजने वाले भक्ति गीतों के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। इसके बाद श्रद्धालु भारतभारी स्थित भरत कुंड सरोवर पर पहुंचे। यहां से कलश में जलभरकर वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां पर वैदिक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.