सहारनपुर, फरवरी 20 -- विश्वकर्मा मंदिर में पांच दिनों से चल रहे यज्ञ पूजन व प्राण प्रतिष्ठा के साथ शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा, मां दुर्गा, खाटू श्याम व शनि महाराज की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। आचार्य आदित्य शर्मा व धर्मेश भारद्वाज ने विधि विधान द्वारा हवन पूजन आदि सम्पन्न कराने के बाद विधिवत प्रतिमा की स्थापना कराई। इस दौरान विशाल भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्मदत्त धीमान, गुरमीत धीमान, नरेश धीमान, लाल सिंह धीमान, अमित धीमन, संदीप धीमान, श्रीपाल चंद, यशवनी कुमार, मोहित धीमान, अशोक धीमान, विकास धीमान, विरम धीमान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...