मुंगेर, फरवरी 15 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटिया बंबर प्रखंड के भूना पंचायत अंतर्गत बरदघट्टा गांव में शिव- पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को कलश शोभायात्रा निकली गयी। महाने नदी से कलश में जल भरकर महिलाओं ने शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा में 101 कन्या एवं महिलाएं शामिल थीं। कलश यात्रा के आगे आगे हर- हर महादेव का जयघोष करते लोग चल रहे थे। यजमान मुन्ना सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन शिव- पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी और रात्रि में शिव- पार्वती विवाह संपन्न होगा। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गांव का माहौल भक्ति मय हो चुका है। इस अवसर पर समाजसेवी वकील मंडल, कपिल मंडल, शंकर सिंह, अजय कुमार सिंह,अवधेश मंडल, सुधाकर मंडल, संदीप मंडल, मनी मंडल, आकाश कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.