पलामू, जनवरी 2 -- पाटन। कांकेकला गांव में नवनिर्मित मंदिर मन्दिर में दुर्गा प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा एवं इसके निमित यज्ञ को लेकर महाबीरी झंडा मंदिर प्रांगण में वैदिक अनुष्ठानों के साथ स्थापित किया गया। त्रिदंडी सम्प्रदाय के स्वामी वशिष्ठाचार्य के सानिध्य में मुख्य यजमान बने उमा दुबे सपत्नीक एवं सैकड़ों के संख्या में ग्रामीण श्रदालुओं ने गांवो के चारों तरफ घूम कर स्थानीय ग्राम देवताओं को पूजन आमंत्रण अनुष्ठान किया। श्रदालुओं ने विशेष परिधानों में धार्मिक उदघोषों के साथ नवनिर्मित दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचे तथा प्राण-प्रतिष्ठा एवं यज्ञ को लेकर महावीर जी के झंडा स्थापित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...