देवरिया, फरवरी 19 -- देवरिया, निज संवाददाता जिले के बनकटा शिव सल्लहपुर में आयोजित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में 20 फरवरी को मुख्य अतिथि केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आएंगे। जहां उनके द्वारा ही विग्रह प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। आयोजक प्रभात कुमार राय ने बताया कि उपराज्यपाल के कार्यक्रम का विवरण लेफ्टिनेंट गर्वनर के सचिवालय द्वारा प्राप्त हो गया है। उपराज्यपाल गोरखपुर एयरपोर्ट पर दोपहर 12:10 मिनट पर उतरेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से गोरखपुर-देवरिया सड़क मार्ग से भटनी के बनकटाशिव, सल्लहपुर में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में दोपहर 02 बजे पहुँचेंगे। जहाँ विग्रह प्राण प्रतिष्ठा उनके द्वारा सम्पन्न होगी। उनके आगमन पर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अ...