मैनपुरी, मार्च 23 -- नगर पालिका के शहीद पार्क में शहीद दिवस पर भाजपा नेताओं व पतंजलि समिति ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू ने अपने अदम्य साहस और क्रांतिकारी विचारों से स्वाधीनता आंदोलन को एक नई दिशा दी थी। मातृ भूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को राष्ट्र हमेशा याद करेगा। इस दौरान चेयरमैन संगीता गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व जिलाअध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, पूर्व विधायक अशोक चौहान ने संबोधित किया। इस अवसर पर विमला राजपूत, मनोरमा सिंह, सुषमा दीक्षित, मंजूषा चौहान, साधना गुप्ता, मदन मोहन पांडेय, अवधेश गुप्ता, बंटी गुप्ता, धीरू राठौर, दीपक चौहान, संजय टायसन, शुभम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.