वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी, संवाद। यूपी कॉलेज के शोध प्रकोष्ठ द्वारा मंगलवार को 'सक्रिय ध्यान योग' विषय पर विशेष व्याख्यान हुआ। अध्यात्म योग मिशन, हरिद्वार (उत्तराखंड) के संस्थापक स्वामी मधुसूदन ने योग, ध्यान और भारतीय दर्शन पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने स्वामी मधुसूदन का परिचय दिया। स्वामी मधुसूदन ने बताया कि महर्षि पतंजलि के योग, हठयोग और प्राणायाम से शरीर के ऊर्जा चक्र जागृत होते हैं तथा साधक समाधि की अवस्था को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कर्मयोग, नैतिकता, यम-नियम और गीता के संदेशों पर भी प्रकाश डाला। संचालन प्रो. सुधीर कुमार राय और धन्यवाद ज्ञापन शोध प्रकोष्ठ के संयोजक प्रो. रमेश धर द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर प्रो. एनपी सिंह, प्रो. शशिकांत द्विवेदी, प्रो. आशुतोष गुप्ता, प्रो. नीलिमा सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.