प्रयागराज, फरवरी 6 -- सिविल लाइंस क्षेत्र के 64 वर्षीय बुजुर्ग से प्राचीन तांबा व चांदी के सिक्के खरीदने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बुजुर्ग ने फेसबुक पर तथाकथित क्वाइन कलेक्टर्स ग्रुप से संपर्क किया था। आरोप है कि शातिरों ने प्राचीन सिक्कों के अमेरिका में 25 करोड़ रुपये सौदा तय होने का झांसा दिया था। शातिरों ने एक-दो नहीं बल्कि सौ बार में अलग-अलग किश्त में रुपये जमा कराए। गिरोह में तीन विदेशी नागरिक भी शामिल थे। साइबर क्राइम थाना पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। सिविल लाइंस निवासी जर्नादन अग्रवाल की तहरीर के मुताबिक, सितंबर 2025 को आरए सिंह नाम की फेसबुक आईडी से प्रदर्शित पोस्ट पर क्वाइन कलेक्टर्स ग्रुप में अपना मोबाइल नंबर साझा कर दिया। इसके बाद कई व्यक्तियों के फोन व संदेश आने लगे। मोहम...