लातेहार, फरवरी 14 -- लातेहार, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को लातेहार शहर के बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर से भव्य शिव बारात और शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर के पुजारी मनोज दास शर्मा ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे विशेष पूजा-अर्चना के साथ मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद भक्तगण भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए महिला और पुरुष पुलिस बल भी तैनात रहेगा, ताकि पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि अपराह्न तीन बजे शिव बारात मंदिर परिसर से शुरू होगी। यह शोभायात्रा थाना चौक हो...