विकासनगर, मार्च 30 -- सहसपुर के चोरखाला में नवनिर्मित कल्पेश्वर महादेव और वैष्णो माता मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की शुरुआत रविवार को भव्य कलश यात्रा से हुई। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा मुख्य बाजार होते हुए नवनिर्मित मंदिर परिसर में पहुंची। मंदिर में पुरोहितों ने नंदी की मूर्ति, शिवलिंग और माता वैष्णो देवी की मूर्तियों का कलश जल से अभिषेक करने के बाद दुग्धाभिषेक किया। जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान करा रहे पुरोहितों ने मौजूद श्रद्धालुओं को बताया कि पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व के लिए जल जरूरी है। लिहाजा किसी भी धार्मिक अनुष्ठान से पूर्व जल कलश यात्रा निकालने की धार्मिक परंपरा रही है। इस कलश जल से मूर्ति को अभिसिंचि कर मूर्ति में प्राण प्रति...