धनबाद, फरवरी 10 -- बरोरा, प्रतिनिधि। बरोरा बस्ती स्थित 16वीं सदी के ऐतिहासिक शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के तहत सोमवार को मंदिर के गर्भगृह की जमीन की ढलाई का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित कार्यक्रम में धनबाद सांसद ढुलू महतो एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विधायक एवं सांसद सहित अन्य अतिथियों ने नारियल फोड़कर गर्भगृह की ढलाई शुरू की। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। स्थानीय महिलाओं द्वारा प्रस्तुत शिव भजनों से श्रद्धालु शिवभक्ति में सराबोर नजर आए। सांसद ढुलू महतो ने कहा कि यह प्राचीन शिव मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इसके जीर्णोद्धार से आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी परंपरा और संस्कृति से जुड़ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.