भभुआ, जुलाई 8 -- भगवानपुर। आगामी 11 जुलाई से शुरू हो रहे सावन मास में प्राचीन शिवालयों में जलाभिषेक व रूद्राभिषेक की तैयारी की जा रही है। प्रखंड के मां मुंडेश्वरी मंदिर में विराजमान चतुर्मुख महामंडलेश्वर महादेव, उमापुर के हजारिया महादेव, सरैयां के बुढ़वा महादेव, सुंदरी के सुंदरगढ़ महादेव, शुकुल मड़इया पहाड़ी के शुक्लेश्वर महादेव, टोड़ी के झारखंडी महादेव, जैतपुर कला के बुढ़वा महादेव में शिव भक्त सावन की पहली सोमवारी को जलाभिषेक करेंगे। गुड्डू चौरसिया और गोलवा बाबा ने बताया कि काफी श्रद्धालु भगवानपुर प्रखंड के प्राचीन शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। आ रहे हैं। इस वर्ष भी भगवान भोले शंकर के दर्शन पूजन की पवित्र महीना सावन में शिवालयों में जलाभिषेक करने जाएंगे। आज हड़ताल पर रहेंगे अराजपत्रित कर्मी भभुआ। केंद्र व राज्य सरकार की जन व कर्मचारी विरोधी न...