मथुरा, दिसम्बर 14 -- कस्बे के सांकरी खोर स्थित प्राचीन राम मंदिर की जमीन के सौदे को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है। बताया गया है कि मंदिर के नाम खोर में स्थित करीब डेढ़ बीघा बेशकीमती खेत का सौदा मंदिर के महंत ने दिल्ली व मगोर्रा निवासी के साथ कर दिया है। सौदे से संबंधित एग्रीमेंट की प्रतियां सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई है। मामले को लेकर रविवार को राम मंदिर परिसर में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में मान मंदिर के सचिव सुनील सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर मंदिर की जमीन को बिकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी ने कहा कि बरसाना में जमीनों की बढ़ती कीमतों के चलते भूमाफिया की नजर अब मंदिरों और ...