बिजनौर, मार्च 18 -- प्राचीन शीतला माता के मंदिर में गुरुवार को बसौड़ा पर्व पर मेले की तैयारी शुरू हो गई है। हजारों की तादाद में श्रद्धालू यहां आकर प्रसाद व जल चढ़ाते हैं। मान्यताओं के अनुसार अपने बच्चों व परिजनों की दीर्घायु की कामना के साथ ही दैवीय समझे जाने वाले चेचक, खसरा आदि रोगों से बचाने की प्रार्थना भी की जाती है। बिजनौर शहर से बाहर मां चामुंडा पावन धाम से गोकलपुर को जाने वाले मार्ग पर शीतला माता का यह प्राचीन मंदिर स्थित है। मंदिर के मुख्य पुजारी जबर सिंह के मुताबिक आस्था के केंद्र इस मंदिर पर बसौड़ा के अवसर पर हजारों श्रद्धालू दर्शन कर जल व प्रसाद चढ़ाते हैं मन्नतें मांगते हैं। बताते हैं, कि उक्त मंदिर उस समय का है, जबकि बिजनौर बसा भी नहीं था और विजय नगर हुआ करता था। मंदिर परिसर में पीपल का हजारों वर्ष पुराना विशाल वृक्ष भी है। शीतला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.