मेरठ, फरवरी 6 -- खरखौदा। कस्बा स्थित प्राचीन मनसा देवी मंदिर के प्रांगण में शिव परिवार की मूर्ति स्थापित की गई। हापुड़ निवासी सीमा गुप्ता पत्नी संजीव गुप्ता ने तीन दिन तक मंदिर के पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री द्वारा पूजन किया गया। मंदिर से शिव परिवार की मूर्ति की नगर में परिक्रमा कराई गई। इसके बाद मूर्ति की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंदिर अध्यक्ष गौरव गर्ग, धर्मवीर ठाकुर, राजीव त्यागी, मूलचंद त्यागी, अमित खटीक, मुनेश सैनी, सुबोध त्यागी, मुकुल शर्मा, गौरव त्यागी, अमित त्यागी, रोहित गुप्ता आदि रहे। फोटो खरखौदा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.