उरई, फरवरी 10 -- उरई। ग्राम पंचायत पचोखरा धाम स्थित प्राचीन राज मंदिर नागा गद्दी को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के नाम दर्ज लगभग 39 एकड़ भूमि और मंदिर की व्यवस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। मंगलवार को ग्राम पचोखरा के ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचकर एक शिकायती पत्र देते हुये बताया की गांव में प्राचीन राज मंदिर स्थित है।जहां पर प्राचीन परंपरा के तहत एक ही पुजारी की व्यवस्था थी, वहीं वर्तमान में दो पुजारी बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर की भूमि को आपस में बांटकर उससे होने वाली आय को निजी सुख-सुविधाओं में खर्च किया जा रहा है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन मठ, साधु-संतों का धूना और धार्मिक संरचनाओं को नष्ट कर दिया गया है तथा मंदिर प...