प्रयागराज, फरवरी 20 -- प्रयागराज। कटघर स्थित प्राचीन भोलेगिरि मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए ‌विभाग से 187.88 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। वहीं 93 लाख की प्रथम किस्त जारी कर दी गई है। मंदिर के विकास कार्य के लिए मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को पत्र लिखा था। परियोजना में मुख्य द्वार, कॉरिडोर, यात्री शेड, शौचालय, पाथवे, लैंडस्केपिंग, ड्रेनेज, म्यूरल वर्क, मूर्तिकला तथा साइनज सहित विभिन्न कार्य प्रस्तावित हैं। विकास कार्य पर्यटन की दृष्टि से कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...