नोएडा, जनवरी 20 -- दनकौर, संवाददाता। बिलासपुर कस्बे स्थित प्राचीन भूतेश्वर शिव मंदिर परिसर से रविवार रात पीतल के दो भारी घंटे चोरी हो गए। मंदिर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया गयाRs.। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर प्रबंधन के मोहित योगी और रमाकांत के अनुसार बदमाशों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे ताले को तोड़कर भीतर प्रवेश किया और पीतल के दो भारी घंटे निकालकर ले गए। ये घंटे वर्षों पुराने थे और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े थे। करीब एक महीने पूर्व भी मंदिर में रखे दानपात्र का ताला तोड़कर रुपये चुरा लिए गए थे। उस समय भी पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

हिं...