वाराणसी, अक्टूबर 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी बीएचयू के मानवतावादी अध्ययन विभाग की तरफ से शुक्रवार को 'भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं विरासत' व्याख्यान शृंखला का उद्घाटन हुआ। एनी बेसेंट व्याख्यान संकुल में 'प्राचीन भारतीय रंगमंच' विषय पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली के ट्रस्टी और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के उपाध्यक्ष पद्मश्री प्रो. भरत गुप्त ने व्याख्यान दिया। प्रो. गुप्त ने भारतीय शास्त्रीय रंगमंच की गहराई और उसके वैश्विक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय और प्राचीन ग्रीक रंगमंच में कई समानताएं हैं। उन्होंने कहा कि कला और विज्ञान का विभाजन आधुनिक युग की देन है, जबकि प्राचीन भारत में दोनों को एक-दूसरे के पूरक के रूप में देखा जाता था। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नाट्य का उद्देश्य मात्र मनोरंजन नहीं, बल्कि समा...