सहारनपुर, अगस्त 13 -- जनपद सहारनपुर की प्राचीन धरोहरों को संरक्षित करने और उनके सौंदर्यीकरण के लिए योगी सरकार पुर्ण सहयोग कर रही है। विधायक किरत सिंह के प्रयास से अब तक नगर के कंकराली सरोवर किनारे श्रीरामबाग स्वर्गाश्रम मंदिर सहित कई मंदिरों का सौन्दर्यीकरण कराया जा चुका है। अब बटार बावनी की आस्था के प्रतीक पूज्य प्राचीन बाबा घुमरा देव मंदिर रन्धेड़ी के भव्य सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा हेतु एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसे हमारी संस्कृति का पुनर्जागरण, विरासत का संरक्षण और श्रद्धा का गौरवपूर्ण विस्तार बताते हुए क्षेत्रवासियों ने सीएम योगी, पर्यटन मंत्री व विधायक को साधुवाद दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.