अलीगढ़, दिसम्बर 19 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। भगवान शिव के पुत्र भगवान कार्तिकेय द्वारा स्थापित पाताल खेड़िया महादेव पर वैदिक ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में वैदिक विधि विधान से मासिक शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक किया गया। बुधवार सुबह मथुरा रोड स्थित ग्राम सहारा खुर्द पाताल खेड़िया में वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज के सानिध्य में आचार्य गौरव शास्त्री, रवि शास्त्री, शिवम व्यास, विनीत शास्त्री, कृष्णा वेदपाठी, निपुण उपाध्याय ने मुख्य यजमान रिचा सिंह, अकराबाद ब्लॉक प्रमुख ठा. राहुल सिंह द्वारा भगवान गणेश, भूमि, नवग्रह आदि देवताओं का आवाहन करने के बाद वैदिक मन्त्रों के साथ दूध, दही, घी, शहद, बूरा, गन्ने का रस, फलो के रस, गुलाब जल से भगवान शिव का अभिषेक करवाया। भांग, धतूरा, दूर्वा घास, शमी पत्र, अर्क पुष्प, बेलपत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.