लातेहार, फरवरी 15 -- लातेहार ,संवाददाता। शहर के प्राचीन देवी मंदिर सह काली मंदिर के 14वां वार्षिकोत्सव को लेकर मंदिर समिति ने तैयारी शुरू कर दी गई है। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि प्राचीन सह काली मंदिर के 14वें वार्षिकोत्सव को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित की जाएगी‌। जिसमें 19 फरवरी को मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली जाएगी एवं दुर्गा सप्तमी का पाठ किया जाएगा। वहीं 20 फरवरी को विधि विधान के साथ पूजन हवन एवं महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। सदस्यों ने बताया कि वार्षिकोत्सव के सफल संचालन के लिए समिति के सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने भक्तजनों से वार्षिकोत्सव के सफल संचालन के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...