लातेहार, फरवरी 25 -- लातेहार प्रतिनिधि। शहर के मेन रोड स्थित प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर का 13 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दो दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ एक मार्च को प्रातः आठ बजे कलश यात्रा के साथ किया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए मंदिर समिति के सदस्य सागर कुमार और राजेश कुमार ने बताया कि कलश यात्रा मंदिर परिसर से मेन रोड होते हुए बस स्टैंड तक जाएगी। इसके बाद वापस मानस पथ होते हुए औरंगा नदी पहुंचेगी। यहां पंडित अनिल मिश्र के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरा जाएगा। यहां से कलश यात्रा थाना चौक होते हुए वापस मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। उन्होने बताया कि कलशों की स्थापना कर पंडित अनिल मिश्र के सानिध्य में दुर्गा सप्तशति का पाठ किया जायेगा। दो मार्च को हवन व पूर्णाहुति के बाद नौ कन्याओं का पूजन किया जायेगा और 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.