लोहरदगा, फरवरी 15 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के सुदूर सेन्हा प्रखंड के चंदवा गढ़गांव में शिव भक्तों ने 1200 फीट की ऊंचाई पर पहाड़ी गुफा में पहुंचकर प्राचीन शिवलिंग का दर्शन और जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि पर अलौदी पंचायत के चंदवा गढ़गांव में आयोजन समिति के द्वारा 12 घंटा का अखंड हरिकीर्तन आयोजित किया गया। पहाड़ी की ऊंचाई पर जल और अन्य सुविधाएं भक्तों को उपलब्ध करायी गईं। नागपुरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर जगह प्रकाश की व्यवस्था की गई। गुफा परिसर को फूल-मालाओं और बिजली की लड़ियों से सजाया गया था। प्रखंड क्षेत्र के अन्य शिवलयों में भी भजन-कीर्तन आयोजन किया गया। पूजा अर्चना को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला और श्रद्धालु शिव भक्तों द्वारा बेलपत्र,धतूरा,दूध,दही,शहद और गंगाजल लेकर मंदिरों में पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.