भदोही, फरवरी 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य को एनसीसी के जवानों ने पत्रक सौंपा। उनसे 14 और 15 फरवरी को होने वाली परीक्षा में शामिल कराने की गुहार लगाई। जवानों ने कहा कि वे सभी लोग केएनपीजी में एनसीसी के छात्र हैं। 2023-24 में स्नातक द्वितीय वर्ष में एनसीसी की परीक्षा एवं फिजिकल पास करके जुड़े हैं। कहा कि अपना बी सर्टिफिकेट भी पूरा किया। 2025-26 में स्नातक की उत्तीर्ण किया। उसके बाद यहां से पीजी करने के बाद ही एनसीसी की परीक्षा में बैठने की अनिवार्यता के बारे में कोई सूचना नहीं दिया गया। निजी महाविद्यालयों में नामांकन कराने के बाद इस बारे में जानकारी दी गई। कहा कि एनसीसी के लिए वे महाविद्यालय में हमेशा उपलब्ध रहेंगे। प्राचार्य से मांग किया कि उन्हें एनसीसी की परीक्षा में बैठने का अधिकार दिला...