भदोही, मई 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला सत्र न्यायालय में एक दिन पूर्व राजकीय महिला महावद्यिालय औराई में प्राचार्य डा. प्रदीप नारायण डोंगरे ने काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महावद्यिालय ज्ञानपुर के प्रभारी प्राचार्य के साथ छह प्रोफेसरों पर मानहानि का वाद दर्ज कराया। डा. पीएन डोंगरे ने बताया कि बीते तीन सालों से इन प्रोफेसरों द्वारा उच्चाधिकारियों से फर्जी आरोप लगाकर उनके मानहानि का प्रयास किया जा रहा है। आरोप लगाया कि दो वर्ष पूर्व केएनपीजी महावद्यिालय से स्थानांतरित होने के बावजूद उन्हें प्रभारी प्राचार्य की ओर से निराधार जांच के नाम पर अदेय प्रमाण पत्र भी नहीं जारी किया गया, जो पेंशन प्राप्त करने के लिए अनिवार्य है। न्यायालय द्वारा सुनवाई के लिए अगली तिथि सात जुलाई मुकर्रर की गई है। मामले में विपक्षियों की ओर से परिवाद को लेकर आपत्ति दर...