सिद्धार्थ, दिसम्बर 16 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। शहर के प्रतिष्ठित बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज के प्राचार्य ने प्रबंधक पर कॉलेज में आकर गालियां देने, धक्का-मुक्की करने व जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कराने की भी बात कही है। मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय की परीक्षाएं पहली पाली में चल रही थीं इस दौरान प्रबंधक आए और मेरे साथ धक्का-मुक्की करने के साथ गालियां देने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि मेरे या मेरे परिवार के साथ कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार प्रबंधक होंगे। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के दो कर्मचारियों से प्रबंधक अपना निजी काम ले रहे थे। इसकी शिकायत यहां के स्टॉफ ने ऊपर की तो जांच के बाद...