पीलीभीत, फरवरी 13 -- पीलीभीत। एसएनसीयू में हुई नवजात की मौत के मामले में अब अंत में सीएमओ को ही लापरवाह स्टॉफ पर कार्रवाई करनी है। अवकाश से वापस आने पर प्राचार्य ने संयुक्त जांच रिपोर्ट को देखा और उसमें कार्रवाई की संस्तुति की है। अब इसे सीएमओ के पास भेजा जाएगा। बीते 27 जनवरी को पुराने महिला अस्पताल में संचालित एसएनसीयू में भर्ती एक नवजात की मौत हो गई थी। परिजनों ने एक्सपायरी डेट की बोतल लगने से मौत होने का आरोप लगाया था। मामले की सीएमओ और प्राचार्य की ओर से अलग-अलग टीम बनाकर जांच कराई गई थी। पीडित के अलावा वार्ड के सभी स्टॉफ के बयान दर्ज कर संयुक्त रिपोर्ट प्राचार्य को भेज दी गई थी। प्राचार्य के अवकाश पर रहने के कारण इसमें कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी थी। ऐसे में मामला ठंडा पड़ता जा रहा था। प्राचार्य के वापस आने पर उनको जांच रिपोर्ट दी गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.