बेगुसराय, फरवरी 1 -- नावकोठी। ढूना सिंह इंटर महाविद्यालय में प्राचार्य विमलेन्द्र राय (दर्शनशास्त्र विभाग) ने योगदान किया। मनोहर कुमार ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि वर्तमान प्राचार्य विमलेंद्र राय इसी महाविद्यालय के सत्र 1983-1985 के इण्टरमीडिएट विज्ञान के छात्र रह चुके हैं। मौके पर पर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य विनोद कुमार सिंह, नंद कुमार झा, मनोहर कुमार, अमिता कुमारी, विभूति कुमार, चुनचुन सिंह, दीपक कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, त्रिलोकी सिंह, विजय कुमार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...