बांदा, फरवरी 20 -- बांदा । संवाददाता राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन किया गया। शिविर का आयोजन प्राचार्या प्रो. दीपाली गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम अधिकारी डा.सबीहा रहमानी, डा. जयंती सिंह, डा.नीतू सिंह के निर्देशन में आयोजित हुआ। शिविर का उद्घाटन जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि लेखिका छाया सिंह, अंजू दमेले, डायरेक्टर श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट उपस्थित रही। यशी, प्रियांशी एवं आकांक्षा तथा अन्य छात्राओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। महिला सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। डा. सबीहा रहमानी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी दी। प्रो. जितेंद्र कुमार ने कहा कि अनुशासन से रहते हुए ये कार्यक्रम सफल बनाए। डा. माया वर्म...