आरा, जुलाई 17 -- आरा। निज प्रतिनिधि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने गुरुवार को लॉटरी के माध्यम से बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की अनुशंसा पर नियुक्त आठ प्राचार्यों को कॉलेज आवंटित करने के बाद अधिसूचना जारी कर दी। कुलसचिव डॉ राम कृष्ण ठाकुर ने बताया कि प्राचार्यों को तीन माह के भीतर आवंटित कॉलेज में योगदान करने को कहा गया है। बता दें कि प्रो नरेंद्र प्रताप पालित को एमएम महिला कॉलेज आरा, प्रो कनक लता कुमारी को महाराजा कॉलेज आरा, प्रो कृष्णकांत सिंह को एमवी कॉलेज बक्सर, प्रो राजेंद्र प्रसाद सिंह को रोहतास महिला कॉलेज सासाराम, डॉ आशीष कुमार को जीबी कॉलेज रामगढ़, डॉ अशोक कुमार को महिला कॉलेज डालमियानगर, प्रो वीणा कुमारी को डीके कॉलेज डुमरांव और प्रो ओम प्रकाश राम को एएस कॉलेज विक्रमगंज मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.