बोकारो, मार्च 29 -- डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार को मोस्ट इफेक्टिव प्रिंसिपल के सम्मान से नवाजा गया है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 व बदलते समय के अनुरूप नवोन्मेषी, उत्कृष्ट व गुणवत्तापूर्ण शिक्षण-व्यवस्था के कुशल नेतृत्व के लिए उन्हें उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र के साथ यह अवार्ड प्रदान किया गया। नई दिल्ली में थिंक यूनिक इंफोमीडिया प्रा. लि. के सहयोग से आयोजित नौवें ग्लोबल एजुकेशन एंड स्किल समिट लीडरशिप अवॉर्ड्स समारोह के दौरान डॉ. गंगवार को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरपर्सन प्रियांक कानूनगो,कैबिनेट मंत्री डॉ. हेमंत देशमुख, सीबीएसई के निदेशक डॉ. विश्वजीत साहा सहित कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में यह पुरस्कार दिया गया। शुक्रवार को विद्यालय में उक्त पुरस्कार की घोषणा की गई व उपप्राचार्य अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.