गाज़ियाबाद, दिसम्बर 11 -- मोदीनगर। एमएम डिग्री कॉलेज में प्राचार्य के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर छात्रों ने हंगामा करते हुए पुतला जलाया। एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्राचार्य मनमानी कर रहे हैं। इससे शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही। पिछले दिनों एबीवीपी के पदाधिकारी से कॉलेज में मारपीट की गई। यह प्राचार्य के इशारे पर हुआ। उधर, कॉलेज प्रशासन ने कहना कि छात्रों की शिकायतों की जांच कराई जाएगी। इसके बाद जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...