गढ़वा, दिसम्बर 15 -- भवनाथपुर। स्थानीय राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार उपाध्याय की मां के आकस्मिक निधन पर विद्यालय परिसर में उपप्राचार्य रोहित कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। उक्त अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और स्कूली बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मालूम हो कि प्राचार्य की मां कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। 13 दिसंबर को उन्होंने पैतृक गांव में अंतिम सांस ली। शोकसभा में सुशील कुमार, राकेश कुमार वर्मा, रोहित कुमार सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, डॉक्टर आनंद कुमार, प्रशांत कुमार तिवारी, अनामिका हेरेंज, रामू गुप्ता, मनोज कुमार, रंजीत बर्णवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...